Helpdesk: +91-9453-400-450

सरकारी नौकरीवाला लोगो

सरकारी नौकरीवाला का कोचिंग समुदाय विभाग

Department of SarkariNaukriWala Coaching

ALL OVER INDIA (eAnnadata & Udyamini Commercial Corporation)

G20 Digital India Azadi Ka Amrit Mahotsav

सरकारी नौकरीवाला का कोचिंग समुदाय विभाग

सरकारी नौकरी वाला का परिचय एवं उद्देश्य:-

देश में किसानों के बच्चों व महिलाओं की शिक्षा को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए "सरकारी नौकरी वाला" योजना का आरंभ दिनांक 23 दिसंबर 2024 को किसान दिवस के शुभ अवसर पर किया गया है। प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा एस•एस•सी•, एक दिवसीय परीक्षाएं, टीईटी, सुपर टीईटी, व फोर्स इत्यादि की तैयारी हेतु ग्रामीण अंचल के तथा निर्बल आय वर्ग के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र, जो संसाधनों की कमी के कारण निजी कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेने में असमर्थ रहते हैं। अतः उक्त छात्रों को सरकारी सेवाओं एवं अन्य विभिन्न सेवाओं में समुचित प्रतिनिधित्व अवसर दिलाने के उद्देश्य से "सरकारी नौकरी वाला" योजना के अंतर्गत विभिन्न परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग (अर्थात नौकरी न मिलने की परिस्थिति में बैंक ब्याज दर के हिसाब से समस्त धन राशि की वापसी) व उच्च स्तरीय मार्गदर्शन ऑफलाइन/ऑनलाइन माध्यम से दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

सरकारी नौकरी वाला के अंतर्गत निम्नलिखित परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था है:-

  1. एस•एस•सी• स्तर की परीक्षा
  2. एक दिवसीय परीक्षाएं
  3. टीईटी, सुपर टीईटी, व फोर्स से भर्ती संबंधी परीक्षाएं आदि।

सरकारी नौकरी वाला की सेवाएँ:-

  1. ऑफलाइन एवं ऑनलाइन (हाइब्रिड) मोड में कक्षाओं का संचालन।
  2. ई-लर्निंग प्लेटफार्म।
  3. सरकार से सेवा निवृत अधिकारियों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण।
  4. गाइडेंस एवं संदेह निवारण।
  5. विषय वस्तु विशेषज्ञ।
  6. कैरियर काउंसलिंग।
  7. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोटिवेशनल क्लासेस।
  8. मॉक साक्षात्कार।

प्रवेश हेतु पात्रता:-

आवेदन हेतु 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे जो शैक्षिक योग्यताएं भी संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होंगी। (जैसे की टीईटी के लिए डी•एल•एड• अथवा बी• एड•)

चयन प्रक्रिया:-

प्रत्येक वर्ष में निर्धारित तिथि के अनुसार सम्बंधित कोर्स हेतु अभ्यार्थियों को आवश्यकतानुसार चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रत्येक जिले से 1000 अभ्यर्थी के औसत से ही प्रथम वर्ष प्रवेश लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि अथवा प्रत्येक जिले से 1000 छात्र का औसत पूर्ण में से जो पहले होगा आवेदन बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो

Feel free to get in touch with us:

  • Email: support@sarkarinaukariwala.org
  • Phone: +91-9453-400-450
  • Address: 283/13, old No.-6 Blunt Square, Mawaiya (Near Durgapuri Metro Station)
    Kanpur Rd
    Lucknow- 226004 India